Current Affairs February 2023 in Hindi (करेंट अफेयर्स 2023): Current Affairs February 2023 in Hindi के इस लेख के माध्यम से किसी भी गैर सरकारी नौकरी, सरकारी नौकरी या अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं तथा अपने सामान्य ज्ञान को और अधिक बढ़ा सकते हैं।
हमारी इस वेबसाइट पर मासिक करेंट अफेयर्स के साथ-साथ वार्षिक करेंट अफेयर्स भी प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख (करेंट अफेयर्स) में देश-विदेश की खबरों तथा उनमें होने वाली घटनाओं को जोड़ा गया है ताकि आप सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ बना सकें। इस लेख में दिए गए करेंट अफेयर्स के सभी प्रश्न उत्तर हिंदी भाषा में दिए गए हैं। यहां से आप परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह से कर सकते हैं, और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
करेंट अफेयर्स के सभी प्रश्नों का रिवीजन आप पीडीएफ के द्वारा कर सकते हैं यदि आप रिवीजन के लिए पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे लिंक पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और एग्जाम में अच्छी पकड़ बना सकते हैं। यहां से आप Current Affairs February 2023 in Hindi की PDF हिंदी भाषा में प्राप्त कर सकते हैं।
Current Affairs February 2023 in Hindi

Q1. ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसने जीता है ?
Ans:- रणबीर कपूर
Q2. ‘भारतीय सेना’ के नए उप प्रमुख कौन बने है ?
Ans:- एमवी सुचेंद्र कुमार
Q3. क्रिकेट टूर्नामेंट ‘रणजी ट्रॉफी 2023′ का खिताब किसने जीता है ?
Ans:- सौराष्ट्र
Q4. भारतीय वायु सेना (Indian Air Force)’ के नए उप-प्रमुख कौन बने है ?
Ans:- अमनप्रीत सिंह
Q5. भारत के नए ‘औषधि महानियंत्रक (DCGI)’ कौन बने है ?
Ans:- राजीव सिंह रघुवंशी
Q6. ‘यूनिसेफ (UNICEF) इंडिया’ के नए नेशनल एम्बेसडर कौन बने है?
Ans:- आयुष्मान खुराना
Q7. ‘नीति आयोग (NITI Aayog)’ के नए CEO कौन बने है ?
Ans:- BVR सुब्रमण्यम
Q8. ‘मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर 2023’ का पुरस्कार किसने जीता है ?
Ans:- डॉ पैगी मोहन
Q9. उत्तर भारत का पहला ‘परमाणु संयंत्र’ कहाँ स्थापित किया जाएगा ?
Ans:- गोरखपुर (हरियाणा)
Q10. आंध्र प्रदेश की राजधानी ‘अमरावती’ से बदल कर नई राजधानी कहाँ होगी?
Ans:- विशाखापत्तनम
Q11. वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘Youtube’ के नए CEO कौन बने है ?
Ans:- नील मोहन
Q12. जातिगत भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने वाला ‘अमेरिका’ का पहला शहर कौन सा बना है?
Ans:- सिएटल
Q13. भारत का पहला ‘राष्ट्रीय मेट्रो रेल ज्ञान केंद्र’ कहाँ बनाया जाएगा ?
Ans:- दिल्ली
Q14. नेशनल ज्योग्राफिक ‘पिक्चर्स ऑफ द ईयर 2023’ का पुरस्कार किसने जीता है ?
Ans:- कार्तिक सुब्रमण्यम
Q15. भारत का पहला ‘ग्लास इग्लू रेस्तरां’ कहाँ खुला है ?
Ans:- गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर)
Q16. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया की सबसे बड़ी ‘हेलीकॉप्टर फैक्ट्री’ का उद्घाटन कहाँ किया है ?
Ans:- तुमकुरु (कर्नाटक)
Q17. ‘साइप्रस ‘ के नए राष्ट्रपति कौन बने है ?
Ans:- निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स
Q18. भारत में आयोजित पहली फॉर्मूला ई रेस ‘हैदराबाद ई-प्रिक्स 2023’ का खिताब किसने जीता है ?
Ans:- एंटोनियो फेलिक्स
Q19. भारत का पहला H2ICE तकनीक से चलने वाला ‘हाइड्रोजन ट्रक’ किस कंपनी ने लॉन्च किया है ?
Ans:- रिलायंस इंडस्ट्रीज
Q20. कनिष्ठ वकीलों के लिए किस राज्य ने ‘स्टाइपेंड योजना’ शुरू की है?
Ans:- केरल
Q21. भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘वंदे मेट्रो’ कब तक शुरू की जाएगी?
Ans:- दिसंबर 2023
Q22. ‘भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI)’ ने भारत में पहली बार लिथियम के भंडार की खोज की है ?
Ans:- रियासी (जम्मू-कश्मीर)
Q23. ‘विश्व खुशहाली सूचकांक 2023’ में कौन सा देश लगातार पांचवें वर्ष शीर्ष स्थान पर रहा है ?
Ans:- फिनलैंड
Q24. रिकॉर्ड पांचवीं बार ‘फीफा क्लब विश्व कप 2023’ का खिताब किसने जीता है ?
Ans:- रियल मैड्रिड FC
Q25. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस राज्य की पुलिस को असाधारण सेवा के लिए ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान किए है ?
Ans:- हरियाणा
Q26. निम्न और मध्यम वर्ग की गरीब महिलाओं के लिए ‘लाडली बहना’ योजना को किस राज्य सरकार ने शुरू किया है ?
Ans:- मध्य प्रदेश
Q27. युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के विषय में जागरूक करने के लिए किस राज्य ने ‘मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को शुरू किया है ?
Ans:- उत्तराखंड
Q28. ‘विश्व हिंदी सम्मेलन 2023’ की मेजबानी किस देश ने की है ?
Ans:- फिजी
Q29. परमाणु संयंत्र में परीक्षण करने के लिए दुनिया का पहला ‘सुपर चुंबक’ किस देश की अनुसंधान कंपनी ने विकसित किया है ?
Ans:- यूनाइटेड किंगडम
Q30. ‘बांग्लादेश’ के नए राष्ट्रपति कौन बने है ?
Ans:- मोहम्मद शहाबुद्दीन
Q31. IMF द्वारा जारी ‘विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट 2023′ में भारत की GDP ग्रोथ कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है ?
Ans:- 6.1 प्रतिशत
Q32. प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए दुनिया का पहला सैटेलाइट-आधारित टू-वे मैसेजिंग सॉल्यूशन ‘स्नैपड्रैगन सैटेलाइट’ किस प्रौद्योगिकी कंपनी ने लॉन्च किया है ?
Ans:- क्वालकॉम टेक्नोलॉजी
Q33. ‘माइनर प्लेनेट सेंटर (MPC)’ ने सौरमंडल में स्थित किस ग्रह की परिक्रमा कर रहे 12 नए चंद्रमा की खोज की है ?
Ans:- बृहस्पति
Q34. भारत की स्थानीय भाषाओं को डिजिटल दुनिया में बढ़ावा देने के लिए ‘प्रोजेक्ट एलोरा’ को किस बहुराष्ट्रीय कंपनी ने शुरू किया है ?
Ans:- माइक्रोसॉफ्ट
Q35. पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए ‘मेरो रुख मेरो संतति (एक पेड़ लगाओ, एक विरासत छोड़ो ) ‘ नामक हरित पहल को किस राज्य ने शुरू किया है ?
Ans:- सिक्किम
Q36. ‘65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023′ में किस भारतीय मूल के कंपोजर ने अपनी एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए बेस्ट इमर्सिव एल्बम का अवॉर्ड जीता है?
Ans:- रिकी केज
Q37. द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास ‘Dustlik-2023 भारत और किस देश की सेना के बीच शुरू हुआ है ?
Ans:- उज्बेकिस्तान
Q38. पहली बार परमाणु, रासायनिक व जैविक आतंकी हमलों से बचने के लिए भारत और किस देश की सेना के बीच ‘तरकश अभ्यास’ आयोजित हुआ है ?
Ans:- अमेरिका
Q39. ‘एस अब्दुल नजीर’ किस राज्य के नए राज्यपाल बने है ?
Ans:- आंध्र प्रदेश
Q40. ‘तुर्की और सीरिया’ में आए विनाशकारी भूकंप से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए भारत ने किस मिशन को शुरू किया है ?
Ans:- ऑपरेशन दोस्त
Q41. लगातार तीसरी बार ‘ICC महिला T20 क्रिकेट विश्व कप 2023’ का खिताब किस टीम ने जीता है ?
Ans:- ऑस्ट्रेलिया
Q42. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के नए अध्यक्ष कौन बने है?
Ans:- अनिकेत सुनील तलाटी
Q43. सीवेज को साफ करने के लिए ‘बांदीकूट’ नामक रोबोटिक स्कैवेंजर का उपयोग करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है ?
Ans:- केरल
Q44. हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन फिल्म अवार्ड्स में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म’ का पुरस्कार किसने जीता है ?
Ans:- RRR
Q45. ‘5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023′ की पदक तालिका में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा है ?
Ans:- महाराष्ट्र
Q46. ‘76वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार 2023 (BAFTA 2023)’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसने जीता है ?
Ans:- ऑस्टिन बटलर
Q47. दुनिया के पहले क्लाउड द्वारा निर्मित डेमो उपग्रह ‘JANUS-1’ को किस अंतरिक्ष कंपनी ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया है ?
Ans:- Antaris
Q48. किस देश ने 400 मीटर ऊंची ‘मुकाब’ नामक इंडोर सुपर-सिटी मेगा प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है ?
Ans:- सऊदी अरब
Q49. भारत ने पहली बार किस देश के साथ ‘रियल टाईम पेमेंट सिस्टम लिंकेज सुविधा शुरू की है ?
Ans:- सिंगापुर
Q50. महिलाओं के लिए ‘मासिक धर्म अवकाश’ प्रदान करने वाला पहला यूरोपीय देश कौन सा बना है ?
Ans:- स्पेन
Q51. अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए ‘खनन प्रहरी’ एप और कोल माइन सर्विलांस एंड मैनेजमेंट सिस्टम (CMSMS) को किसने लॉन्च किया है ?
Ans:- केंद्र सरकार
Q52. ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (जनवरी 2023)’ का खिताब किसने जीता है?
Ans:- शुभमन गिल (भारत) और ग्रेस स्क्रिवेंस (इंग्लैंड)
Q53. ‘स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स 2023 (IQAir 2023)’ के अनुसार दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर कौन सा बना है ?
Ans:- काऊशुंग (ताइवान)
Q54. सेमीकंडक्टर और डिसप्ले बनाने के लिए भारत का पहला ‘सेमीकंडक्टर सयंत्र’ कहाँ खुलेगा ?
Ans:- धोलेरा (गुजरात)
Q55. चुनाव आयोग ने किस 90 प्रतिशत से अधिक मतदान के लिए ‘मेरा मत, मेरा वैलेंटाइन’ और मिशन 300 नामक अभियान को शुरू किया है ?
Ans:- मेघालय
Q56. केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के ‘औरंगाबाद शहर’ का नाम बदल कर नया नाम क्या कर दिया है ?
Ans:- छत्रपति संभाजीनगर
Q57. अपने फैसलों को क्षेत्रीय भाषा ‘मलयालम’ में प्रकाशित करने वाला भारत का पहलो हाई कोर्ट कौन सा बना है ?
Ans:- केरल हाईकोर्ट
Q58. जलाशयों के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जल जन अभियान’ का शुभारंभ कहाँ किया है ?
Ans:- सिरोही (राजस्थान)
Q59. भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI)’ के नए महासचिव कौन बने है ?
Ans:- शैलेश पाठक
Q60. भारत ने किस वैश्विक संगठन के साथ ‘व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद’ के अंतर्गत तीन कार्य समूहों का गठन किया गया है?
Ans:- यूरोपीय संघ
Q61. भारत ने किन देशों के साथ जैवविविधता की रक्षा, नाभिकीय तथा सौर ऊर्जा तथा अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में सहयोग के लिए त्रिपक्षीय समझौता किया गया है?
Ans:- फ्रांस और UAE
Q62. मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए ‘मैं भारत हूं, हम भारत के मतदाता है’ गीत को किस संस्था ने तैयार किया है ?
Ans:- निर्वाचन आयोग
Q63. केंद्रीय बजट 2023-24 में किस वर्ष तक सिकल सेल ‘एनीमिया’ को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है ?
Ans:- 2047
Q64. ‘म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 2023 (MSC 2023)’ की मेजबानी किस देश ने की है ?
Ans:- जर्मनी
Q65. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने किस भारतीय शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता को ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया है ?
Ans:- डॉ. महेंद्र मिश्रा
Q66. ‘I2U2′ बिजनेस फोरम 2023 के पहले सम्मेलन आयोजन कहाँ हुआ है?
Ans:- अबू धाबी (UAE)
Q67. नाउ यू ब्रीथ पुस्तक के लिए ‘गोल्डन बुक अवार्ड्स 2023’ से किसे सम्मानित किया गया है ?
Ans:- राखी कपूर
Q68. इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘UPI LITE’ फीचर लॉन्च करने वाला भारत का पहला बैंक कौन सा बना है?
Ans:- Paytm पेमेंट्स बैंक
Q69. राष्ट्रीय तेल विपणन कंपनी ‘इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन’ ने पहली बार एविएशन गैस का निर्यात किस देश को किया है?
Ans:- पापुआ न्यू गिनी
Q70. संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति राशिद अल मकतूम ने ‘अल मिनहाद’ शहर का नाम बदलकर नया नाम क्या कर दिया है ?
Ans:- हिंद शहर
Q71. चीन सीमा से लगे भारत के उत्तरी सीमावर्ती गाँवों का समग्र विकास करने के लिए ‘केंद्र सरकार’ ने किस कार्यक्रम को मंजूरी दी है ?
Ans:- वाइब्रेंट विलेजेज़ प्रोग्राम
Q72. सिक्कों के वितरण में सुधार लाने के लिए किस संस्थान ने ‘QR कोड आधारित कॉइन वेंडिंग मशीन (QCVM) प्रोजेक्ट’ लॉन्च करने की घोषणा की है ?
Ans:- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)
Q73. महिला सशक्तिकरण के लिए अखिल भारतीय जागरूकता अभियान ‘परिवार को सशक्त बनाना’ किसने शुरू किया है ?
Ans:- द्रौपदी मुर्मू (राष्ट्रपति)
Q74.परिवारों के लिए सरकारी योजनाओं तक पहुंच को आसान बनाने के लिए ‘फैमिली ID – वन फैमिली वन आइडेंटिटी’ पोर्टल को किस राज्य सरकार ने लॉन्च किया है ?
Ans:- उत्तर प्रदेश
Q75.किस प्रद्योगिकी कंपनी ने ‘Bard’ नामक कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित चैट बॉट लॉन्च किया है ?
Ans:- गूगल
Q76. ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 78 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता कौन बने है ?
Ans:- नरेंद्र मोदी (भारत)
Q77. ‘हरित बांड’ जारी करने वाला भारत का पहला शहरी निकाय कौन सा बना है ?
Ans:- इंदौर
Q78. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘विश्व बैंक’ के प्रमुख के रूप में किस भारतीय-अमेरिकी को नामित किया है ?
Ans:- अजय बंगा
Q79. भारत में विश्व स्तरीय ‘विज्ञान केंद्र और तारामंडल’ का निर्माण कहाँ किया जाएगा ?
Ans:- कोटा (राजस्थान)
Q80. किस देश ने बीमारियों का जल्द पता लगाने और सुरक्षा जांच में सुधार के लिए ‘सूंघने वाला रोबोट’ लांच किया है ?
Ans:- इजरायल
Q81. साइबर सुरक्षा में सुधार के लिए किस संगठन ने एक ‘जन अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है ?
Ans:- क्वाड
Q82. भारत में ड्रोन के लिए पहला अनमेंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ‘Skye UTM’ किस कंपनी ने शुरू किया है ?
Ans:- स्काई एयर मोबिलिटी
Q83. किस भारतीय-अमेरिकी छात्रा को लगातार दूसरे साल ‘विश्व की सबसे प्रतिभाशाली छात्रा’ के रूप में नामित किया गया है ?
Ans:- नताशा पेरियानायगम
Q84. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ‘VFS वैश्विक संयुक्त वीज़ा आवेदन केंद्र’ का उद्घाटन किस शहर में किया हैं?
Ans:- लखनऊ
Q85. भारत में टिकाऊ गतिशीलता के विकास के लिए किस राज्य ने भारत …के पहले गतिशीलता केंद्रित क्लस्टर’ स्थापित करने की घोषणा की है?
Ans:- तेलंगाना
Q86. पेपर लीक और नकल की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए किस राज्य सरकार ने भारत का सबसे ‘सख्त नकल विरोधी कानून’ लागू किया है ?
Ans:- उत्तराखंड
Q87. भारत की पहली ‘इलेक्ट्रिक वातानुकूलित (AC) डबल डेकर बस’ का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?
Ans:- मुंबई
Q88. दुनिया का पहला पूरी तरह से ऑपरेशनल ‘SWARM ड्रोन’ सिस्टम किस देश की सेना को मिला है ?
Ans:- भारत
Q89. ब्रिटेन में इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स द्वारा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से किसे सम्मानित किया गया है?
Ans:- डॉ. मनमोहन सिंह
Q90. यूनेस्को से दुनिया के पहले ‘लिविंग हेरिटेज यूनिवर्सिटी’ का दर्जा प्राप्त करने वाला विश्वविद्यालय कौन सा बनेगा ?
Ans:- विश्वभारती विश्वविद्यालय (पश्चिम बंगाल)
Q91. भारत का पहला म्युनिसिपल बॉन्ड इंडेक्स निफ्टी इंडिया’ म्युनिसिपल बॉन्ड इंडेक्स किसने लॉन्च किया है ?
Ans:- NSE इंडिसेस लिमिटेड
Q92. लीकोरिस (मुलेठी)’ की खेती का करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है ?
Ans:- हिमाचल प्रदेश
Q93. चिकित्सा (Medicine) के क्षेत्र में ‘वुल्फ पुरस्कार 2023’ से किसे सम्मानित किया गया है ?
Ans:- डैनियल ड्रकर
Q94. ‘यूनेस्को शांति पुरस्कार 2022’ से किसे सम्मानित किया गया है ?
Ans:- एंजेला मर्केल (पूर्व जर्मन चांसलर)
Q95. एशिया का पहला ‘फ्लोटिंग फेस्टिवल’ का आयोजन किस शहर में आयोजित हुआ है ?
Ans:- मंदसौर (मध्य प्रदेश)
Q96. इसरो-नासा द्वारा बनाया गए ‘निसार (NISAR) ‘ उपग्रह को कहाँ से लॉन्च किया जाएगा ?
Ans:- सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (आंध्र प्रदेश)
Q97. उपन्यास ‘Victory City’ के लेखक कौन है ?
Ans:- सलमान रुश्दी
Q98. ‘विश्व रेडियो दिवस 2023 (World Radio Day 2023) ‘ कब मनाया गया है ?
Ans:- 13 फरवरी
Q99. ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2023’ कब मनाया गया है ?
Ans:- 2 फरवरी
Q100. ‘विश्व कैंसर दिवस 2023 (World cancer day 2023)’ कब मनाया गया है ?
Ans:- 4 फरवरी
मासिक करेंट अफेयर्स 2023
आप मासिक करेंट अफेयर्स पढ़ सकते हैं और उनकी पीडीएफ भी प्राप्त कर सकते हैं।
करेंट अफेयर्स फरवरी 2023 PDF | यहां से डाउनलोड करें |
0 टिप्पणियाँ