किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आज के समय में जनरल नॉलेज की तैयारी बहुत ही महत्वपूर्ण है आज हम बात करेंगे Hindi GK Question के बारे में।
किसी भी सरकारी एग्जाम की तैयारी के लिए Hindi GK Question में आपको वे सभी Question मिलेंगे जो परीक्षा में आ चुके हैं और आगे भी आने की संभावना बन सकती है।
General Knowledge Question in Hindi
जनरल नॉलेज को मजबूत बनाने के लिए हम आपके लिए Hindi GK Question Answer की पोस्ट लाते रहेंगे । हिंदी जीके क्वेश्चन के सभी प्रश्न हिंदी भाषा में दिए गए हैं ताकि आप सभी जनरल नॉलेज के सवाल और उनके उत्तर आसनी से समझ सके ।
यहां आपको हर दिन सीखने के लिए बहुत कुछ मिलेगा, यहां आप Hindi GK Question के जरिए आप अपनेआप को किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार कर सकते हैं ।
Best Hindi GK Question (हिंदी जीके क्वेश्चन)

Q1. तारा मंडल के नामकरण के लिए कौन सी एजेंसी जिम्मेदार है?
(A) अंतरिक्ष कानून के लिए इंटरनेशनल संस्थान
(B) अंतराष्ट्रीय खगोलीय संघ
(C) अंराष्ट्रीय अंतरिक्ष समन्वय समूह
(D) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
Ans :- (B) अंतराष्ट्रीय खगोलीय संघ
व्याख्या :- (B) तारामंडल के नामकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ जिम्मेदार है।
इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है। जिसकी स्थापना 28 जुलाई 1919 में हुई।
Q2. पुस्तक शांति की तलाश में जिंदगी’ एक हरिद्वार के लेखक / लेखिका और पत्रकार द्वारा लिखी गई है, उनका नाम क्या है ?
(A) मालिनी चोपड़ा
(B) प्रणव पंड्या
(C) राधिका नागरथ
(D) नितिन बोरा
Ans :- (B) प्रणव पंड्या
व्याख्या :- (B) शांति की तलाश में जिंदगी गायत्री परिवार के प्रणव पंड्या द्वारा लिखी गई पुस्तक है।
Q3. ………को पहले मिनिकॉय और अमीनिदिवि द्वीप के रूप में जाना जाता था और यह भारत का सबसे छोटा केन्द्रशासित क्षेत्र भी है।
(A) दमन
(B) पॉडिचेरी
(C) लक्षद्वीप
(D) दीव
Ans :- (C) लक्षद्वीप
व्याख्या :- (C) लक्षद्वीप को पहले मिनिकॉय और अमीनिदिवि द्वीप के रूप में जाना जाता था।
यह भारत का सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश है इसकी राजधानी कावारत्ती है।
Q4. निम्नलिखित शहरों में से कौन सा भूमध्य रेखा की लाइन पर पडता है ?
(A) पोंटीयानक
(B) कैरो
(C) पोर्ट ब्लेयर
(D) एडीस अबाबा
Ans :- (A) पोंटीयानक
व्याख्या :- (A) पोंटीयानक शहर भू-मध्य रेखा की लाइन पर पड़ता है ।
Q5. गौतम बुद्ध ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर अपना प्रथम उपदेश दिया था ?
(A) बोधगया
(B) साँची
(C) सारनाथ
(D) लुम्बिनी
Ans :- (C) सारनाथ
व्याख्या :- (C) बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ में दिया जिसे बौद्ध ग्रंथों में धर्मचक्रप्रवर्तन कहा गया।
बुद्ध ने अपने उपदेश जनसाधारण की भाषा पालि में दिए थे।
इन्होंने सर्वाधिक उपदेश कोशल देश की राजधानी श्रावस्ती में दिए।
Q6. सिक्ख धर्म के संस्थापक कौन थे?
(A) गुरु गोविन्द सिंह
(B) गुरु रामदास
(C) गुरुनानक
(D) गुरु अर्जुन देव
Ans :- (C) गुरुनानक
व्याख्या :- (C) सोलहवीं शताब्दी में भारत में उदित सिक्ख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरुनानक देव थे।
कबीर की तरह ये भी तीर्थयात्रा जप-तप, पूजा-पाठ, जाति-पाँति के कट्टर विरोधी थे।
(A) गुरु गोविन्द सिंह सिक्खों के दसवें धार्मिक गुरु योद्धा और कवि थे। इन्होंने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की।
(B) गुरु रामदास सिक्खों के चौथे गुरु थे। इनका जन्म 24 सितम्बर 1534 ई. में लाहौर की चूना मण्डी में हुआ जो कि पाकिस्तान में हैं।
(D) गुरु अर्जुन देव सिक्खों के पाँचवे गुरु थे। गुरु अर्जुन का जन्म अप्रैल 1563 में हुआ।
Q7. मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या वाला राज्य कौनसा है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) बिहार
(C) राजस्थान
(D) गुजरात
Ans :- (A) उत्तर प्रदेश
व्याख्या :- (A) उत्तरप्रदेश मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या वाला राज्य है ।
उत्तरप्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या 403 है।
(B) बिहार की राजधानी पटना है वहाँ के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है।
(C) राजस्थान में विधानसभा सीटों की संख्या 200 है। वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं।
(D) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र रजनीकांत पटेल हैं।
Q8. चाणक्य किसका प्रधानमंत्री था ?
(A) चन्द्रगुप्त मौर्य
(B) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(C) अशोक
(D) बिम्बिसार
Ans :- (A) चन्द्रगुप्त मौर्य
व्याख्या :- (A) चाणक्य चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रधानमंत्री था।
(B) चन्द्रगुप्त द्वितीय समुद्रगुप्त का उत्तराधिकारी था जो 380 ई. में राजगद्दी पर बैठा।
(C) बिन्दुसार का उत्तराधिकारी अशोक महान हुआ जो 269 ई. पू. में मगध की राजगद्दी पर बैठा।
(D) चन्द्रगुप्त मौर्य का उत्तराधिकारी बिन्दुसार हुआ जो 298 ई.पू. में मगध की राजगद्दी पर बैठा।
Q9. चौरी चौरा काण्ड निम्न में से किससे सम्बन्धित है ?
(A) असहयोग आंदोलन से
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) नागरिक अवज्ञा आंदोलन से
(D) भारत छोड़ो आंदोलन से
Ans:- (A) और (D)
व्याख्या :- (A) 1 अगस्त 1920 से गाँधीजी द्वारा चलाये जा रहे असहयोग आंदोलन के दौरान ही 5 फरवरी 1922 को देवरिया जिले के चौरी-चौरा नामक स्थान पर पुलिस ने जबरन एक जुलूस को रोकना चाहा फलतः जनता ने क्रोधित होकर थाने में आग लगा दी जिसमें एक थानेदार एवं 21 सिपाहियों की मृत्यु हो गई।
इस घटना से स्तब्ध होकर गाँधीजी ने 12 फरवरी 1922 को असहयोग आंदोलन को स्थगित कर दिया।
(D) भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरूआत 9 अगस्त 1942 ई. को हुई। इसी आन्दोलन में गाँधीजी ने ‘करो या मरो का नारा’ दिया।
Q10. पृथ्वी विज्ञान के केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने __ नामक भारत के सबसे तेज और प्रथम मल्टी-पेटाफ्लॉप्स सुपरकंप्यूटर को 8 जनवरी 2018 को पुणे में राष्ट्र को समर्पित किया।
(A) आयुष
(B) प्रत्युष
(C) प्रगति
(D) प्रज्ञान
Ans :- (B) प्रत्युष
व्याख्या :- (B) पृथ्वी विज्ञान के केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने प्रत्युष नामक भारत के सबसे तेज और प्रथम मल्टी-पेटाफ्लॉप्स सुरपकास्टर को 8 जनवरी 2018 को पुणे में राष्ट्र को समर्पित किया।
यह पुणे के भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान में स्थापित है यह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत् मौसम और जलवायु पूर्वानुमान और सेवाओं में सुधार हेतु एक राष्ट्रीय सुविधा होगी।
Q11. ब्राजील के रियो डी जेनेरो में 21 अगस्त को 2016 रियो ओलम्पिक्स के समापन समारोह में भारत की ओर से ध्वज वाहक कौन बना था?
(A) साइना नेहवाल
(B) दीपा कर्माकर
(C) पी. वी. सिन्धु
(D) साक्षी मलिक
Ans :- (D) साक्षी मलिक
व्याख्या :- (D) ब्राजील के रियो डी जेनेरो में 21 अगस्त 2016 को रियो ओलम्पिक के समापन समारोह में भारत की ओर से ध्वजवाहक साक्षी मलिक थी।
साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
वह भारत की पहली भारतीय महिला पहलवान हैं जिसने ओलंपिक में 58 किलो भार वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता।
Q12. निम्नलिखित में से कौन सा विशालतम रेगिस्तान है ?
(A) गोबी रेगिस्तान
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) सहारा रेगिस्तान
(D) लीबियन रेगिस्तान
Ans :- (C) सहारा रेगिस्तान
व्याख्या :- (C) सहारा रेगिस्तान विशालतम रेगिस्तान है इसका क्षेत्रफल 84,00,000 किमी है।
इसका विस्तार अल्जीरिया, चाड, लीबिया, माली, मारितानिया, नाइजर, सूडान, ट्यूनीशिया, मिस्त्र और मोरक्को तक है।
Q13. निम्नलिखित में से किसका निर्माण प्राचीन इन्कास (Incas) द्वारा किया गया था?
(A) पेट्रा शहर
(B) हागिया सोफिया
(C) माचू पिच्चू
(D) एक्रोपोलिस
Ans :- (C) माचू पिच्चू
व्याख्या :- (C) माचू पिच्चू का निर्माण प्राचीन इन्कास ने पेरू में करवाया था। यह दक्षिण अमेरिका में स्थित है।
Q14. वर्ष 2016 में ‘ एमी’ डॉक्यूमेंटरी हेतु किसने अकादमी अवॉर्ड जीता है?
(A) ड्यूक जॉनसन
(B) आसिफ कपाड़िया
(C) स्टीवन स्पीलबर्ग
(D) जॉर्ज मिलर
Ans :- (B) आसिफ कपाड़िया
व्याख्या :- (B) वर्ष 2016 में ‘एमी’ डॉक्युमेंटरी हेतु आसिफ कपाड़िया ने अकादमी अवार्ड जीता।
Q15. ‘फ्री स्टाइल’ (Freestyle) शब्द किस खेल से जुड़ा हुआ है?
(A) टेनिस
(B) खो-खो
(C) कबड्डी
(D) तैराकी
Ans :- (D) तैराकी
व्याख्या :- (D) ‘फ्री स्टाइल’ शब्द तैराकी से संबंधित है।
Hindi GK Question with Option
Q16. प्लूटो के चांद का नाम क्या है?
(A) चेरॉन
(B) गनिमीड
(C) लूना
(D) ट्राइटन
Ans :- (A) चेरॉन
व्याख्या :- (A) प्लूटो के चांद का नाम चेरॉन है। इसे यम ग्रह भी कहते है। यह सूर्य से सबसे दूर का तथा ठंडा ग्रह है। कैरोन इस ग्रह का एकमात्र उपग्रह है।
Q17. BRICS डेवलपमेंट बैंक को अब यह नाम दिया गया है?
(A) एशिया डेवलपमेंट बैंक
(B) वर्ल्ड बैंक
(C) न्यू डेवलपमेंट बैंक
(D) न्यू BRICS बैंक
Ans :- (C) न्यू डेवलपमेंट बैंक
व्याख्या :- (C) BRICS डेवलपमेंट बैंग को न्यू डेवलपमेंट बैंक नाम दिया गया है। इसका मुख्यालय चीन में है।
Q18. निम्नलिखित में से कौन पंजाब की सीमा पर स्थित नहीं है?
(A) राजस्थान
(B) उत्तरांचल
(C) हिमाचल प्रदेश
(D) जम्मू तथा कश्मीर
Ans :- (B) उत्तरांचल
व्याख्या :- (B) उत्तरांचल पंजाब की सीमा पर स्थित नहीं है।
पंजाब प्रांत के उत्तर में जम्मू कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण में हरियाणा एवं राजस्थान तथा पश्चिम में पाकिस्तान की सीमा स्पर्श करती है।
Q19. __ अन्डप का एक हिस्सा है जो पराग के लिए ग्रहणशील संरचना के रूप में कार्य करता है।
(A) बीजाणु
(B) वर्तिकाग्र
(C) दलपुंज
(D) बाह्यदलपुंज
Ans :- (B) वर्तिकाग्र
व्याख्या :- (B) वर्तिकाग्र अन्डप का एक हिस्सा है जो पराग के लिए ग्रहणशील संरचना के रूप में कार्य करता है निषेचन के पश्चात वर्तिकाग्र मुरझा जाती है।
Q20. वर्ष 2017 में देश को विशिष्ट सेवा प्रदान करने के लिए किस आध्यात्मिक नेता को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। गया था?
(A) दयानंद सरस्वती
(B) निरंजनानंद सरस्वती
(C) माता अमृतानंदमयी
(D) श्री श्री रवि शंकर
Ans :- (B) निरंजनानंद सरस्वती
व्याख्या :- (B) वर्ष 2017 में देश को विशिष्ट सेवा प्रदान करने के लिए निरजानन्द सरस्वती को पदम् भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Q21. भारत में बॉम्बे हाई निम्न मे से किसके लिए भली-भाँति जाना जाता है ?
(A) तेल अनुसंधान
(B) हैंगिंग गार्डन
(C) गहरे समुद्र में मत्स्य आखेट
(D) परमाणु रिएक्टर
Ans :- (A) तेल अनुसंधान
व्याख्या :- (A) बॉम्बे हाई तेल अनुसंधान के लिए जाना जाता है ।
Q22. वह कोनसा ब्रिटिश प्रधानमंत्री था । जिसके समय में भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त की थी ?
(A) एन्थोनी एडन
(B) हैरोल्ड विल्सन
(C) विंस्टन चर्चिल
(D) क्लीमेंट एटली
Ans :- (D) और (C)
व्याख्या :- (D) क्लीमेंट एटली के समय भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त की।
(C) द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन का नायक प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल था।
Q23. निम्नलिखित में से कौन भारत का प्राचीनतम राजवंश है?
(A) वर्धन
(B) कुषाण
(C) मौर्य
(D) गुप्त
Ans :- (C) मौर्य
व्याख्या :- (C) मौर्य वंश भारत का प्राचीनतम वंश है मौर्य वंश की स्थापना चन्द्रगुप्त मौर्य ने की।
Q24. प्रसिद्ध संत शेख सलीम चिश्ती किस शहर में रहते थे ?
(A) आगरा
(B) फतेहपुर सीकरी
(C) दिल्ली
(D) अजमेर
Ans :- (B) फतेहपुर सीकरी
व्याख्या :- (B) प्रसिद्ध संत शेख सलीम चिश्ती फतेहपुर सीकरी में रहते थे।
Q25. निम्नलिखित में से विमल शाह द्वारा निर्मित संगमरमर का मंदिर कौन सा है ?
(A) दिलवाड़ा मंदिर
(B) बृहदेश्वर मंदिर
(C) ओंकारेश्वर मंदिर
(D) रानकपुर आदिनाथ मंदिर
Ans :- (A) दिलवाड़ा मंदिर
व्याख्या :- (A) दिलवाड़ा मंदिर विमल शाह द्वारा निर्मित संगमरमर का मंदिर है।
यह माऊंट आबू के पास ही स्थित है।
जैन महात्मा श्री आदिनाथ को समर्पित यह मंदिर गुजरात के सोलंकी महाराज विमल शाह द्वारा बनाया गया था।
Q26. निम्नलिखित में से किस प्रधानमंत्री को भारत रत्न पुरस्कार दिया गया है?
(A) वी.पी.सिंह
(B) मोरारजी देसाई
(C) चरण सिंह
(D) मनमोहन सिंह
Ans :- (B) मोरारजी देसाई
व्याख्या :- (B) मोरारजी देसाई को वर्ष 1990 में भारत रत्न का तथा पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान निशान – ए पाकिस्तान से समानित किया गया।
Q27. 2016 में किस भारतीय गायक को प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(A) उन्नीकृष्णन
(B) के. जे. यसुदास
(C) श्रेया घोषाल
(D) टी.एम. कृष्णा
Ans :- (D) टी.एम. कृष्णा
व्याख्या :- (D) 2016 में टी.एम. कृष्णा को प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
टी एम कृष्णा कर्नाटक क्लासिकल सिंगर है टी. एम. कृष्णा को क्लासिकल म्यूजिक को समाज के हर तबके तक ले जाने के लिए अवार्ड दिया गया।
Q28. रिओ ओलंपिक 2016 में भारत के लिए ध्वजवाहक कौन थे ?
(A) साइना नेहवाल
(B) साक्षी मलिक
(C) पी.वी. सिंधु
(D) अभिनव बिंद्रा
Ans :- (D) अभिनव बिंद्रा
व्याख्या :- (D) रियो ओलंपिक 2016 में भारत के लिए उद्घाटन समारोह के ध्वजवाहक अभिनव बिंद्रा थे।
इन्होंने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में भारत के लिए 10 मीटर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था।
रियो ओलंपिक 5 अगस्त से 21 अगस्त 2016 तक चले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2016 के लिए मेजबान शहर को घोषणा 2 अक्टूबर 2009 को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में की गई थी।
अपना पहला ओलंपिक खेलने वाली भारत की बैडमिंटन खिलाड़ पी.वी. सिंधू ने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
सिंधू ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनी ।
Q29. टेनिस के किस खिलाड़ी को पद्म भूषण पुरस्कार 2016 से पुरस्कृत किया गया है?
(A) सानिया मिर्जा
(B) लिएंडर पेस
(C) महेश भूपति
(D) रोहन बोपन्ना
Ans :- (A) सानिया मिर्जा
व्याख्या :- (A) टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को 2016 में पदम भूषण पुरस्कार दिया गया।
Q30. निम्नलिखित में से किसे अरेबियन समुद्र की रानी कहा जाता है?
(A) मुंबई
(B) तिरुवनंतपुरम
(C) कोची
(D) सूरत
Ans :- (C) कोची
व्याख्या :- (C) कोची को अरेबियन समुद्र की रानी कहा जाता है।
केरल में स्थित यह प्राकृतिक बंदरगाह है। यह पेरियार अनुप के मुहाने पर है।
यहाँ जलयान निर्माण उद्योग भी है।
यह अत्यंत सामाजिक महत्व का बंदरगाह है।
0 टिप्पणियाँ