Current Affairs 29 January to 4 February 2024: वीकली करंट अफेयर्स के माध्यम से आप सरकारी, गैर सरकारी प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, यूपीएससी, आरबीआई, टेट, आईबीपीएस क्लर्क, पुलिस, बैंक और ऐसी ही परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं ।
इस लेख (Weekly Current Affairs in Hindi) में देश-विदेश की खबरों तथा उनमें होने वाली घटनाओं को जोड़ा गया है ताकि आप सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ बना सकें। इस लेख में दिए गए वीकली करंट अफेयर्स के सभी प्रश्न उत्तर हिंदी भाषा में दिए गए हैं। हमारी इस व्यापक गाइड में 29 जनवरी से 4 फरवरी 2024 तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया गया है । 29 जनवरी से 4 फरवरी 2024 तक हुई सभी घटनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों का उल्लेख यहां पर किया गया है।
Weekly Current Affairs in Hindi PDF
इस वेबसाइट के माध्यम से आप Weekly, मासिक, वार्षिक करंट अफेयर्स की पीडीएफ भी प्राप्त कर सकते हैं । Weekly करंट अफेयर्स जनवरी-फरवरी 2024 के सभी प्रश्नों का रिवीजन आप पीडीएफ के द्वारा कर सकते हैं यदि आप रिवीजन के लिए पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे लिंक पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और एग्जाम में अच्छी पकड़ बना सकते हैं। आप अपनी सरकारी परीक्षा की तैयारी हमारे वीकली करंट अफेयर्स पीडीएफ के साथ कर सकते हैं। यहां से आप Weekly करंट अफेयर्स जनवरी-फरवरी 2024 की PDF हिंदी भाषा में प्राप्त कर सकते हैं।
Current Affairs 29 January to 4 February 2024

Q1. कौन सा देश ‘भ्रष्टाचार बोध सूचकांक 2023’ (Corruption Perception Index 2023) की सूची में शीर्ष पर है ?
A. फिनलैंड
B. डेनमार्क
C. स्वीडन
D. नॉर्वे
Ans:- B. डेनमार्क
Q2. ‘भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण’ (TRAI) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
A. नीना सिंह
B. अनीश दयाल
C. अनिल कुमार लाहोटी
D. अरविंद पणगरिया
Ans:- C. अनिल कुमार लाहोटी
Q3. लगातार तीसरी बार ‘एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC)’ के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया हैं ?
A. जय शाह
B. अनिल लाहोटी
C. अरविंद पंगडिया
D. प्रमोद अग्रवाल
Ans:- A. जय शाह
Q4. किस संगठन ने 1 फरवरी 2024 को अपना 48वां स्थापना दिवस’ मनाया है ?
A. भारतीय नौ सेना
B. भारतीय सेना दिवस
C. भारतीय तटरक्षक बल
D. सीमा सुरक्षा बल
Ans:- C. भारतीय तटरक्षक बल
Q5. ‘खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024’ (Khelo India Winter Games 2024) के चौथे संस्करण का आयोजन कहाँ किया जाएगा ?
A. लेह (लद्दाख)
B. जम्मू और कश्मीर
C. दोनों A & B
D. मध्य प्रदेश
Ans:- C. दोनों A & B
Q6. ‘झारखंड’ के नए मुख्यमंत्री कौन बने हैं ?
A. रेवंत रेड्डी
B. मोहन यादव
C. चम्पई सोरेन
D. हेमंत सोरेन
Ans:- C. चम्पई सोरेन
Q7. 1 फरवरी 2024 को ‘अंतरिम बजट 2024’ किसके द्वारा पेश किया गया है ?
A. निर्मला सीतारमण
B. नरेंद्र मोदी
C. अमित शाह
D. द्रौपदी मुर्मू
Ans:- A. निर्मला सीतारमण
Q8. 1 फरवरी 2024 को ‘अंतरिम बजट 2024’ में किस मंत्रालय को सबसे अधिक बजट आवंटित किया गया है ?
A. रक्षा मंत्रालय
B. शिक्षा मंत्रालय
C. कृषि मंत्रालय
D. खेल मंत्रालय
Ans:- A. रक्षा मंत्रालय
Q9. 75वें गणतंत्र दिवस परेड’ में किस मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार मिला है ?
A. संस्कृति मंत्रालय
B. गृह मंत्रालय
C. शिक्षा मंत्रालय
D. बाल विकास मंत्रालय
Ans:- A. संस्कृति मंत्रालय
Q10. 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री कौन बने है ?
A. मोहन यादव
B. विष्णु देव साय
C. नीतीश कुमार
D. रेवंत रेड्डी
Ans:- C. नीतीश कुमार
Q11. समुद्री शैवाल की खेती को बढ़ावा देने पर ‘पहला राष्ट्रीय सम्मेलन’ कहाँ आयोजित किया गया है ?
A. कच्छ (गुजरात)
B. मुंबई (महाराष्ट्र)
C. पणजी (गोवा)
D. कोच्चि (केरल)
Ans:- A. कच्छ (गुजरात)
Q12. किस विश्वविद्यालय में उत्तर भारत का पहला ‘मानव DNA बैंक’ बनाया जा रहा है ?
A. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU)
B. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
C. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)
D. लखनऊ विश्वविद्यालय (LU)
Ans:- B. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
Q13. भारत में पहली बार किस राज्य में उत्तरी अमेरिकी पक्षी ‘लाफिंग गुल’ (Laughing Gull) देखा गया है ?
A. कासरगोड (केरल)
B. सूरत (गुजरात)
C. कटक (ओड़िशा)
D. गंगटोक (सिक्किम)
Ans:- A. कासरगोड (केरल)
Q14. वर्ष 2023 में दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली ‘कार निर्माता कंपनी’ कौन सी बनी है ?
A. होंडा मोटर्स (जापान)
B. वोक्सवैगन (जर्मनी)
C. फोर्ड (अमेरिका)
D. टोयोटा (जापान)
Ans:- D. टोयोटा (जापान)
Q15. भारत में पहली हिम तेंदुआ गणना के अनुसार किस राज्य केंद्र शासित प्रदेश में हिम तेंदुओं की आबादी सबसे अधिक है ?
A. लद्दाख (477)
B. जम्मू कश्मीर
C. हिमाचल प्रदेश
D. पंजाब
Ans:- A. लद्दाख (477)
Q16. ‘नाइजर, माली और बुर्किना फासो’ ने जनवरी 2024 में किस समूह से अलग होने की घोषणा की है ?
A पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्रों के आर्थिक समुदाय
B. विश्व बैंक
C. अफ्रीकी यूनियन
D. ब्रिक्स (BRICS)
Ans:- A. पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्रों के आर्थिक समुदाय
Q17. ‘उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण’ 2021-22 के अनुसार महिला नामांकन में शीर्ष पर कौन सा राज्य है ?
A. महाराष्ट्र
B. उत्तरप्रदेश
C. केरल
D. तेलंगाना
Ans:- C. केरल
Q18. केरल के कन्नूर में ‘चकलिया समुदाय’ द्वारा बोली जाने वाली किस भाषा को ‘विलुप्त की श्रेणी’ में रखा गया है ?
A. मधिका
B. कन्नड़
C. तेलुगु
D. तमिल
Ans:- A. मधिका
Q19. किस राज्य ने यातायात व्यवस्था में सुधार और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ‘सड़क सुरक्षा बल’ नामक पहल की शुरूआत की है ?
A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. चंडीगढ़
D. पंजाब
Ans:- D. पंजाब
Q20. मलेशिया के 17वें राजा कौन बने हैं ?
A. सुल्तान इब्राहिम
B. मोहम्मद बिन सलमान
C. सुल्तान उस्मान ख्वाजा
D. सुल्तान अल जबेर
Ans:- A. सुल्तान इब्राहिम
Q21. ‘एक समंदर, मेरे अंदर’ (Ek Samandar, Mere Andar) नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
A. संजीव कुमार जोशी
B. MM नरवने
C. अजित सिंह
D. विकास सिंह
Ans:- A. संजीव कुमार जोशी
Q22. ‘अजाली असौमनी’ (Azali Assoumani) किस देश के चौथी बार राष्ट्रपति बने हैं ?
A. कोमोरोस
B. केन्या
C. बुरकिना फासो
D. नाइजीरिया
Ans:- A. कोमोरोस
Q23. भारत के किस स्थान पर छिपकली की एक नई प्रजाति’ अगस्त्यगामा एज’ (Agastyagama Edge) की खोज हुई हैं ?
A. पश्चिमी घाट
B. दक्षिणी घाट
C. हिमालय
D. अंडमान निकोबार
Ans:- A. पश्चिमी घाट
Q24. भारत की सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली गतिशीलता प्रदर्शनी ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024’ (India Mobility Global Expo 2024) का आयोजन कहाँ किया गया है ?
A. वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
B. भारत मंडपम (नई दिल्ली)
C. सांची (मध्य प्रदेश)
D. सूरत (गुजरात)
Ans:- B. भारत मंडपम (नई दिल्ली)
Q25. ‘कश्मीर: ट्रेवल्स इन पैराडाइज ऑन अर्थ’ (Kashmir: Travels in Paradise on Earth) नामक पुस्तक के लेखक कौन है ?
A. राकेश पाठक
B. चेतन मारू
C. अरुणा आसफ अली
D. रोमेश भट्टाचार्जी
Ans:- D. रोमेश भट्टाचार्जी
Q26. भारतीय नौसेना ने किस वर्ष को ‘नौसेना असैन्य वर्ष’ के रूप में घोषित किया है ?
A. 2023
B. 2024
C. 2022
D. 2021
Ans:- B. 2024
Q27. किस राज्य सरकार ने 5 से 15 फरवरी 2024 तक ‘फाइलेरिया रोगों के उन्मूलन’ के लिए वार्षिक ‘मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ (Mass Drug Administration) अभियान शुरू किया है ?
A. मध्य प्रदेश
B. मुजरात
C. उत्तर प्रदेश
D. हरियाणा
Ans:- C. उत्तर प्रदेश
Q28. जैसलमेर (राजस्थान) के पोखरण रेंज में किसके द्वारा 17 फरवरी को मेगा अभ्यास ‘वायु शक्ति 2024’ का आयोजन किया जाएगा ?
A. भारतीय सेना
B. भारतीय वायु सेना
C. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान
D. भारतीय नौ सेना
Ans:- B. भारतीय वायु सेना
Q29. किस राज्य में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले’ का उद्घाटन किया है ?
A. चेन्नई (तमिलनाडु)
B. हैदराबाद तेलंगाना
C. फरीदाबाद (हरियाणा)
D. बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
Ans:- C. फरीदाबाद (हरियाणा)
Q30. ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2024’ (World Wetland Day) कब मनाया गया है?
A. 1 फरवरी
B. 2 फरवरी
C. 4 फरवरी
D. 3 फरवरी
Ans:- B. 2 फरवरी
Q31. जनवरी 2024 में आयोजित ‘6वें खेलो इंडिया युवा गेम्स 2023-24’ की पदक तालिका में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा है ?
A. तमिलनाडु
B. हरियाणा
C. महाराष्ट्र
D. उत्तर प्रदेश
Ans:- C. महाराष्ट्र
Q32. ‘2 वर्ष’ की कम उम्र में ‘माउंट एवरेस्ट’ के बेस कैंप (Base Camp) तक पहुंचने का रिकॉर्ड किसने बनाया है ?
A. कार्टर डलास (स्कॉटलैंड)
B. रोहिणी मीना (भारत)
C. जेम्स स्टुअर्ट (अमेरिका)
D. हिरोसिका हेतिउई (जापान)
Ans:- A. कार्टर डलास (स्कॉटलैंड)
Q33. एलन मस्क की किस कंपनी ने न्यूरोलॉजिकल विकार से पीड़ित मनुष्य के दिमाग मे पहली बार ‘चिप (Chip)’ लगाई है ?
A. न्यूरालिंक (Neuralink)
B. SpaceX
C. Alphabet Link
D. Meta
Ans:- A. न्यूरालिंक (Neuralink)
Q34. ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ (WHO) ने औद्योगिक रूप से उत्पादित ‘ट्रांस फैट’ (Trans Fat) को खत्म करने के लिए पहली बार कितने देशों को सम्मानित किया है ?
A. 5
B. 10
C. 3
D. 5
Ans:- A. 5
Q35. फरवरी 2024 में ‘कपड़ा मंत्रालय’ ने राजस्थान के किस शहर में ‘वन भारत साड़ी वॉकथॉन’ (One Bharat Sari Walkathon) का आयोजन किया हैं ?
A. अलवर
B. कोटा
C. जोधपुर
D. जयपुर
Ans:- B. कोटा
Weekly Current Affairs in Hindi

Q36. पुडुचेरी का नये ‘मुख्य सचिव’ कौन बने है ?
A. शरत चौहान
B. मनीष शर्मा
C. शरद पवार
D. अनीश सिंह
Ans:- A. शरत चौहान
Q37. फरवरी 2024 में भारत की कितनी आर्द्रभूमियों को ‘रामसर स्थल’ के रूप में शामिल किया गया है ?
A. 5
B. 7
C. 5
D. 6
Ans:- A. 5
Q38. किस क्रिकेटर को उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘UP पुलिस’ में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर नियुक्त किया है ?
A. स्मृति मंधाना
B. दीप्ति शर्मा
C. हरमनप्रीत कौर
D. मिताली राज
Ans:- B. दीप्ति शर्मा
Q39. किस राज्य में स्थित सूरत हवाई अड्डे को ‘अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ का दर्जा मिला है ?
A. गुजरात
B. उत्तरप्रदेश
C. गोवा
D. अरुणाचल प्रदेश
Ans:- A. गुजरात
Q40. भारतीय सेना के लिए मोबाइल ब्रिज सिस्टम ‘सर्वत्र (SARVATRA)’ को किसने लॉन्च किया है ?
A. DRDO
B. ISRO
C. HAL
D. TATA
Ans:- A. DRDO
Q41. वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में किस वर्ष तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा गया हैं?
A. 2025
B. 2030
C. 2047
D. 2070
Ans:- C. 2047
Q42. केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 1 फरवरी, 2024 को 4 दिवसीय ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेले’ का शुभारंभ कहां किया हैं ?
A. नई दिल्ली
B. भोपाल (मध्य प्रदेश)
C. बैंगलुरु (कर्नाटक)
D. आयोध्या (उत्तर प्रदेश)
Ans:- A. नई दिल्ली
Q43. ब्रिटेन में युवा वैज्ञानिकों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘ब्लावतनिक पुरस्कार’ 2024 (Blavatnik Awards 2024) कुल नौ वैज्ञानिकों को दिया गया है जिनमे तीन भारतवंशी भी शामिल हैं, इनके नाम क्या है ?
A. प्रोफेसर राहुल आर. नायर
B. प्रोफेसर मेहुल मलिक
C. डॉ. तन्मय भारत
D. उपरोक्त सभी
Ans:- D. उपरोक्त सभी
Q44. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किस शहर में ‘SAMALEI परियोजना’ का उद्घाटन किया है ?
A. भुवनेश्वर
B. कटक
C. राउरकेला
D. संबलपुर
Ans:- D. संबलपुर
Q45. किस मंत्रालय ने भारतीय तट रक्षक के लिए 14 तेज गश्ती नौकाओं के अधिग्रहण के उद्धेश्य से 24 जनवरी, 2024 को ‘मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड’ के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है ?
A. रक्षा मंत्रालय
B. गृह मंत्रालय
C. विदेश मंत्रालय
D. कोयला मंत्रालय
Ans:- A. रक्षा मंत्रालय
Q46. 2024 में किस एक मात्र विदेशी को ‘पद्म भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है ?
A. यंग लियू (ताइवान)
B. नेल्सन मंडेला (दक्षिण अफ्रीका)
C. हिमाकू तेह (चीन)
D. शी जिनपिंग (चीन)
Ans:- A. यंग लियू (ताइवान)
Q47. भारत की पहली महिला महावत व ‘एलिफेंट गर्ल (Elephant Girls)’ के नाम से मशहूर 67 वर्षीय पारबती बरुआ को पद्मश्री पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है, वह किस राज्य से हैं ?
A. असम
B. कर्नाटक
C. केरल
D. बिहार
Ans:- A. असम
Q48. ‘भारतीय रिजर्व बैंक’ (RBI) द्वारा जारी 2022-23 की पंचायती राज संस्थाओं की रिपोर्ट में कौन सा राज्य शीर्ष पर है ?
A. मध्य प्रदेश
B. गुजरात
C. उत्तर प्रदेश
D. पश्चिम बंगाल
Ans:- D. पश्चिम बंगाल
Q49. यहूदी और नाजीवाद के लाखों पीड़ितों के नरसंहार की याद में ‘अंतर्राष्ट्रीय स्मरणोत्सव दिवस 2024’ कब मनाया गया है ?
A. 27 जनवरी
B. 26 जनवरी
C. 28 जनवरी
D. 25 जनवरी
Ans:- A. 27 जनवरी
Q50. किस भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ने अमेरिका के टेक्सास में ‘डब्ल्यूटीटी फीडर कॉर्पस क्रिस्टी 2024’ (WTT Feeder Corpus Christi 2024) में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता है ?
A. श्रीजा अकुला (तेलंगाना)
B. मनिका बत्रा (नई दिल्ली)
C. अहिका मुखर्जी (पश्चिम बंगाल)
D. दिया चितले (महाराष्ट्र)
Ans:- A. श्रीजा अकुला (तेलंगाना)
Q51. ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)’ द्वारा आयोजित समारोह में ‘कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2024’ से किसे सम्मानित किया गया है ?
A. रवि शास्त्री
B. फारूक इंजीनियर
C. दोनों A & B
D. महेंद्र सिंह धोनी
Ans:- C. दोनों A & B
Q52. ‘वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट’ (Global Economic Outlook Report) किसने जारी की है ?
A. विश्व बैंक
B. विश्व स्वास्थ्य संगठन
C. संयुक्त राष्ट्र
D. भारतीय रिजर्व बैंक
Ans:- A. विश्व बैंक
Q53. ‘बियॉन्ड बेसिक्स’ (Beyond Basics) शीर्षक से 18वीं शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (Annual Status of Education Report – ASER) 2023 किसने जारी की है ?
A. NCERT
B. NITI आयोग
C. NGO प्रथम
D. शिक्षा मंत्रालय
Ans:- C. NGO प्रथम
Q54. भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो (ISRO) किस लॉन्च व्हीकल से ‘INSAT-3DS उपग्रह’ को लॉन्च करेगा ?
A. GSLV F-14
B. GSLV C-58
C. GSLV F-15
D. GSLC C-55
Ans:- A. GSLV F-14
Q55. किस देश ने पहला ‘FIH 5s पुरुष विश्व कप 2024’ का खिताब जीता है ?
A. नीदरलैंड
B. ओमान
C. मलेशिया
D. इंडोनेशिया
Ans:- A. नीदरलैंड
Q56. किस राज्य में ‘पूर्वोत्तर भारत’ का पहला ‘प्राकृतिक चिकित्सालय’ खोला जाएगा ?
A. आइजोल (मिजोरम)
B. डिब्रूगढ़ (असम)
C. इंफाल (मणिपुर)
D. ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश)
Ans:- B. डिब्रूगढ़ (असम)
Q57. किस राज्य सरकार ने ‘उंगलई थेडी, उंगल ओरिल’ (Ungalai Thedi Ungal Ooril) योजना की शुरूआत की है ?
A. तमिलनाडु
B. कर्नाटक
C. तेलंगाना
D. आंध्र प्रदेश
Ans:- A. तमिलनाडु
Q58. भारत के पहले ‘बीच साइड स्टार्टअप फेस्ट (इमर्ज-2024)’ (Beachside Startup Fest ‘Emerge-2024’) का आयोजन कहां किया जाएगा ?
A. मंगलौर (कर्नाटक)
B. सूरत (गुजरात)
C. मैसूर (कर्नाटक)
D. कोच्चि (केरल)
Ans:- A. मंगलौर (कर्नाटक)
Q59. FY 2024-25 के ‘अंतरिम बजट’ के अनुसार वर्ष 2023-24 में राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) कितना प्रतिशत रहा हैं ?
A. 5.8%
B. 6.8%
C. 7.9%
D. 4.8%
Ans:- A. 5.8%
Q60. ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत किस मंत्रालय ने पांडिचेरी में ‘ऑरोविले अनुभव यात्रा’ का आयोजन किया है?
A. संस्कृति मंत्रालय
B. शिक्षा मंत्रालय
C. गृह मंत्रालय
D. बाल विकास मंत्रालय
Ans:- B. शिक्षा मंत्रालय
Q61. किस राज्य सरकार ने जिम्मेदार ऑनलाइन गेमिंग माहौल के लिए ‘डिजिटल डिटॉक्स पहल’ (Digital Detox Initiative) लॉन्च करने की घोषणा की है ?
A. कर्नाटक
B. मध्य प्रदेश
C. तेलंगाना
D. आंध्र प्रदेश
Ans:- A. कर्नाटक
Q62. भारत में पहली बार ‘केंद्रीय समुद्री मत्स्य पालन अनुसंधान संस्थान’ (CMFRI) अपनी प्रयोगशाला में किसका मांस विकसित करेगा ?
A. सुअर
B. कुत्ता
C. बिल्ली
D. मछली
Ans:- D. मछली
Q63. किस देश ने भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम ‘एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI)’ लॉन्च किया है ?
A. फ्रांस
B. अमेरिका
C. जापान
D. इराक
Ans:- A. फ्रांस
Q64. झारखंड के मुख्यमंत्री (चंपई सोरेन) के ‘प्रधान सचिव’ कौन बने है ?
A. विजय सक्सेना
B. विनय कुमार चौबे
C. वासुदेव वासवानी
D. नागजुर्न पाल
Ans:- B. विनय कुमार चौबे
Q65. AIIMS नई दिल्ली ने सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग पुणे के साथ मिलकर कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए किस ‘AI प्लेटफार्म’ को लांच किया है ?
A. ANUVADiNi App
B. KRUTRIM AI
C. iOncology.ai
D. OncoAI.com
Ans:- C. iOncology.ai
Q66. AI संवादों को 22 भारतीय भाषाओं में बदलने के लिए भारत का पहला बड़ा भाषा मॉडल (LLM) ‘भारतGPT’ किसने लांच किया है ?
A. CoRover.ai
B. RoverX.ai
C. Krutim.Ai
D. ANUVADiNi App
Ans:- A. CoRover.ai
Q67. 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर किस भारतीय वायु सेवा की स्क्वाड्रन लीडर को वीरता के लिए ‘वायु सेना पदक’ से सम्मानित किया गया है ?
A. मनीषा पाढ़ी
B. निकिता मल्होत्रा
C. सुचेता सान्याल
D. आकांशा रस्तोगी
Ans:- B. निकिता मल्होत्रा
Q68. कौन सा देश लगातार चौथी बार ‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)’ 2027 फाइनल की मेजबानी करेगा ?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. इंग्लैंड
C. न्यूजीलैंड
D. भारत
Ans:- B. इंग्लैंड
Q69. पाकिस्तान के ‘पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान’ और ‘पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी’ को राज्य की गुप्त बातें लीक करने के आरोप में कितने साल की जेल की सजा सुनाई गई है ?
A. 12 साल
B. 11 साल
C. 15 साल
D. 10 साल
Ans:- D. 10 साल
Q70. बांग्लादेश के ढाका में स्मारक ‘अमर एकुशी (Ekushey)’ पुस्तक मेला 2024 का उद्घाटन किसने किया है ?
A. शेख हसीना
B. नरेंद्र मोदी
C. पुष्प कमल दहल
D. मोहम्मद शहाबुद्दीन
Ans:- A. शेख हसीना
Current Affairs 29 January to 4 February 2024,
PDF Download
0 टिप्पणियाँ